कानपुर- जिंदगी ऐसी कर दी जाएगी कि आंखों में आंसू तक नहीं बचेंगे,दुष्कर्म पीड़िता के भाई को मिला धमकी भरा मैसेज

SHARE:

कानपुर के सचेंडी में नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में जहाँ यू ट्यूबर को गिरफ्तार किया चुका है। वहीं दरोगा अभी भी फरार है। पीड़ता के भाई को धमकी भरा मैसेज मिला है। मैसेज भेजने वाले ने कहा है कि दरोगा जी की नौकरी के साथ मत खेलो, वो गलत नहीं हैं। मैसेज में यहां तक लिखा गया कि दरोगा की जमानत हो चुकी है और अब पीड़ित परिवार की सहायता सात जन्मों तक कोई नहीं करेगा। धमकी दी है कि अगर वे नहीं माने, तो उनकी जिंदगी ऐसी कर दी जाएगी कि आंखों में आंसू तक नहीं बचेंगे।
कानपुर में सचेंडी सामूहिक दुष्कर्म कांड का मुख्य आरोपी दरोगा अमित मौर्य गिरफ्तारी के डर से बीते आठ दिनों से फरार है। एक तरफ जहां पुलिस की टीमें उसे ढूंढ पाने में नाकाम साबित हो रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ फरार दरोगा ने अब पीड़ित परिवार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। सोमवार को पीड़िता के भाई के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप मैसेज भेजकर न केवल धमकी दी गई, बल्कि दरोगा को शरीफ बताते हुए केस वापस लेने का दबाव बनाया गया। पीड़िता के भाई को छोटू कुशवाहा नाम के प्रोफाइल से मैसेज भेजा गया है।इसमें लिखा है कि दरोगा जी की नौकरी के साथ मत खेलो, वो गलत नहीं हैं। हम उनको जानते हैं, वो बहुत शरीफ हैं। इतना ही नहीं, मैसेज में यहां तक लिखा गया कि दरोगा की जमानत हो चुकी है और अब पीड़ित परिवार की सहायता सात जन्मों तक कोई नहीं करेगा। धमकी में चेतावनी दी गई है कि अगर वे नहीं माने, तो उनकी जिंदगी ऐसी कर दी जाएगी कि आंखों में आंसू तक नहीं बचेंगे। पुलिस का कहना है कि जिस नंबर से मैसेज आया है, उसे सर्विलांस पर ले लिया गया है और जल्द ही इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिसने भी मैसेज भेजा है उसको जल्द ही पकड़ा जाएगा।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई