कानपुर-पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल का हुआ निधन,कार्डियोलॉजी में ली अंतिम सांस

SHARE:

पिछले काफी समय से बीमार चल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल का निधन हो गया। मौत के बाद कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों ने गहरा दुःख जताया है।
कानपुर में शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का लंबी अस्वस्थता के बाद निधन हो गया है। यह दुखद सूचना कांग्रेस महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता और ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें किदवई नगर स्थित नर्सिंग होम लाया गया था। यहां से कॉर्डियोलॉजी रेफर किया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका निधन कांग्रेस पार्टी और कानपुर के राजनीतिक जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। बता दें कि 1999, 2004 और 2009 में श्री प्रकाश जायसवाल ने कानपुर से कांग्रेस का परचम बुलंद किया और यहां से सांसद बनते हुए केंद्रीय मंत्री भी बने। उन्होंने 2011-2014 तक तीन वर्षों तक कोयला मंत्रालय का कार्यभार भी संभाला। वो कानपुर के लगातार तीन बार सांसद रहे है। निधन पर कांग्रेस सहित राजनीतिक दलों ने गहरा दुख जताया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई