दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को धमकी भरे मैसेज भेजने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े जाने के बाद उसने हैरान करने वाली बात कही है। आरोपी ने कहा कि अमित नाम न हो बदनाम, इसलिए उसने ऐसा मैसेज किया है।
कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुष्कर्म पीड़िता के भाई के मोबाइल पर एक धमकीं भरा मैसेज आया था। इसमें लिखा था कि दरोगा जी की नौकरी से मत खेलो, नौकरी से मत खेलो रोना पड़ेगा। इस संबंध में पीड़िता के भाई ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर आरोपी को अमित त्रिवेदी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अमित त्रिवेदी सीतापुर के परसेंडी गांव का रहने वाला है और डीजे का काम करता है। पुलिस की पूछताछ में अमित त्रिवेदी ने बताया कि मेरा नाम भी अमित है और दरोगा का नाम भी अमित है। इसलिए वीडियो के माध्यम से पीड़िता के भाई का मोबाइल नंबर निकालकर उसको मैसेज किया था, ताकि अमित नाम बदनाम न हो। डीसीपी ने बताया कि अभी आरोपी से आगे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। आरोपी का केस में कोई और कनेक्शन तो नही है। इस बारे में भी जांच की जा रही है।