झांसी-दिल का दौरा पड़ने से डिप्टी जेलर की मौत,महकमे में छाया मातम

SHARE:

दिल का दौरा पड़ने से डिप्टी जेलर की मौत हो गई। उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
झांसी जिला कारागार में तैनात डिप्टी जेलर सुरेंद्र कुमार की हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई है। रविवार रात को उन्हें अचानक सीने में दर्द होने लगा। आनन-फानन में उनको मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। करीब सात माह पहले गाजियाबाद जेल से 56 वर्षीय सुरेंद्र कुमार का स्थानांतरण झांसी जेल में हुआ था। वह अपने परिवार के साथ यहां रह रहे थे। परिजनों के मुताबिक वह गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारी में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा था। जिसके बाद उनके मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव लेकर परिजन अपने गांव जिला मुरादाबाद के थाना नागफनी अंतर्गत ग्राम बंगला के लिए रवाना हो गये।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई