झांसी-फांसी लगाकर प्रेमी युगल ने एक साथ दी जान,शव मिलने से फैली सनसनी

SHARE:

प्रेमी-प्रेमिका ने रस्सी के सहारे फंदा लगाकर एक साथ जान दे दी है। युवती की एक दिन पहले ही सगाई हुई थी। दोनों अलग-अलग धर्म के बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
थाना चिरगांव इलाके में ग्राम पट्टी कुम्हरा में शनिवार तड़के किलकाई ढीमर के बाड़े में नीम के पेड़ से एक ही रस्सी के सहारे युवक और युवती के शव लटके हुए मिले। सुबह करीब चार बजे ग्रामीणों ने जब दोनों को फंदे पर लटका देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मृतका की पहचान मुस्कान पुत्री हरिराम पाल (18 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार मुस्कान की सगाई एक दिन पहले ही हुई थी और उसकी शादी 9 अप्रैल को तय थी। वहीं मृत युवक की पहचान रियाजुल पुत्र राजमोहम्मद (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो लोडर वाहन चलाने का कार्य करता था। दोनों के घर एक-दूसरे के आस-पास बताए जा रहे हैं। घटना को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई