जौनपुर-मुठभेड़ में पकड़े गए नौ बदमाश,दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

SHARE:

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने नौ बदमाशों को पकड़ा है। जिसमें से दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पकड़े गए बदमाशों ने ज्वेलरी की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर पुलिस और स्वाट टीम के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हुई। इस दौरान नौ बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें दो के पैर में गोली लगी है। सभी चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय बदमाश हैं। इनके पास से दो तमंचा, चार कारतूस और चोरी किए गए छह किलो ग्राम चांदी एवं चांदी के आभूषण और 1.04 लाख रुपये बरामद हुए हैं।

ज्वेलरी की दुकान में की थी चोरी
विगत 21 अक्तूबर को पकड़ी गोदाम जंघई रोड निवासी अनिल सोनी के ज्वेलरी की दुकान में चोरी हुई थी,जिसका पुलिस ने खुलासा किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,आतिश कुमार सिंह के मुताबिक पुलिस ने मुठभेड़ में नीभापुर रेलवे क्रॉसिंग से आगे काछीडीह मोड़ से रविवार की रात करीब 1.15 बजे शाहजहांपुर जनपद के मिलकिया थाना निगोह निवासी लादु और उसी जनपद के ईसापुर थाना निगोह निवासी पूरन को गिरफ्तार किया गया है। दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने इनके अलावा आरोपियों के सात और साथियों को गिरफ्तार किया है। इनमें शाहगंजहांपुर जनपद के रावातपुर थाना सिंधौली निवासी बाबु सिंह, मिलकिया थाना निगोह निवासी बीजेंद्र उर्फ वीजेंद्र उर्फ मंगल, इसी गांव के सुरेश सिंह, मोती उर्फ किरेकी, बलरामपुर थाना निगोही निवासी धर्मपाल उर्फ फूलसिंह, ईसापुर थाना निगोह निवासी भोला और लखीमपुर खीरी जनपद के रामपुरा थाना पसगवां निवासी अजीत को गिरफ्तार किया गया है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई