बाँदा-फ्री की नहीं दी शराब,तो बुजुर्ग पर कर दिया लाठी से हमला,पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

फ्री की शराब न देने पर बुजुर्ग पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही उसके कब्जे से तमंचा भी बरामद हुआ है। गौरतलब हो कि 25 दिसंबर की शाम देवशरण तिवारी महोखर गांव स्थित अपने रिश्तेदार आदित्य तिवारी के शराब के ठेके में बैठा था। तभी सत्यम यादव पुत्र सत्यनारायण यादव निवासी समोध महोखर थाना कोतवाली देहात शराब के नशे में आया और फ्री की शराब मांगने लगा। सत्यनारायण ने शराब देने से मना कर दिया तो वह यह कारण गाली गलौज करने के साथ लाठी से हमला करने लगा। जिससे सिर में गंभीर चोटे आ गई। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़ित के पुत्र वीरेन्द्र तिवारी की तहरीर पर थाना कोतवाली देहात पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में मंगलवार को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अभियुक्त सत्यम को ग्राम जारी बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे के पास के गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व खोखा कारतूस बरामद हुए है। थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। चोरी,मारपीट सहित उसके विरुद्ध कई मुकदमे भी दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अरविन्द कुमार,शिववीर सिंह,आरक्षी सचिन पटेल,ऋषिराज,मनीष कुमार,कौशलेन्द्र आदि शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई