प्रभात फेरी रोके जाने के मामले में हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। धरने में बैठने के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करना शुरू कर दिया।
बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव ब्योर कासिमाबाद में पुलिस ने शुक्रवार की सुबह प्रभात फेरी को रोक दिया था। इस सूचना पर दोपहर करीब एक बजे बजरंग दल समेत कई हिंदू संगठन गांव पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसी के साथ थाने का घेराव करते हुए धरने पर बैठ गए। संगठन के पदाधिकारी ने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया है। उनकी मांग है कि पुलिस ने जान बूझकर रास्ते को विवादित बता दिया था। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि सपा सरकार में साल 2012 में मात्र दो साल रास्ता खराब होने की वजह से इस रूट से प्रभात फेरी नहीं निकाली जा सकी थी। रास्ता ठीक होने के बाद पुराने रास्ते पर ही प्रभात फेरी निकल जा रही थी। अब पुलिस अपने ही जाल में फंसी हुई नजर आ रही है। ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष नरेश कुमार सिंह व सीओ संजीव कुमार पर महिलाओं पर लाठी चार्ज करने का आरोप लगाया है।