थाने के अंदर पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे थाने में सन्नाटा छा गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हरदोई जनपद के पाली थाने के अंदर पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। महिला थाने की मेस से खाना खाकर बाहर धूप में खड़ी थी, उसी समय पीछे से आए पति ने तमंचा से पीठ पर गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।बताया गया कि अनूप की पत्नी सोनी सात जनवरी को घर से कहीं चली गईं थीं। मामले की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज की थी। रविवार को पुलिस ने सोनी को बरामद कर लिया था। सोमवार की सुबह सोनी को पुलिस ने मेस में खाना खाने के लिए भेजा था। मेस से खाकर सोनी थाना परिसर में ही धूप में खड़ी हो गई थी। उसी समय मौका पाकर पीछे से आए अनूप ने तमंचा से सोनी के दाहिन कंधे पर पीछे से गोली मार दी। गोली लगते ही सोनी गिर गईं। थाने के अंदर फायर की आवाज सुनकर थाने में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने लगा। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है।