हापुड़-बाइक में बच्चों सहित सवार थे सात लोग,पुलिस कर्मी हाथ जोड़कर खड़े होने के साथ काटा सात हजार का चालान

SHARE:

बाइक में बच्चों सहित सात लोगों को सवार देखकर पुलिस कर्मी हैरत में पड़ गए। बाइक रुकवाने के बाद पुलिस कर्मी बाइक सवार के आगे हाथ जोड़कर खड़े हो गए।
यूपी के हापुड़ में कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान बुधवार को गंगानगरी में पलवाड़ा चेक पोस्ट पर (मेला मार्ग) पर पुलिस और यातायात कर्मी उस समय हैरत में पड़ गए, जब उन्होंने बाइक सवार युवक को अपने साथ छह बच्चों को बाइक पर बैठाकर ले जाते देखा। दीपदान पर्व पर हाईवे पर भीड़ के दौरान युवक बाइक की पेट्रोल की टंकी पर दो बच्चों को बैठाए हुए था। इसके अलावा अपने पीछे भी चार बच्चे सीट पर बैठाकर उन्हें पलवाड़ा चैक पोस्ट से गांव बलवापुर की तरफ ले जा रहा था। तभी अचानक पुलिस की नजर पड़ गई।

नजारा देख हाथ जोड़कर खड़े हो गए पुलिस कर्मी
पुलिसकर्मी उसे देखकर हैरत में पड़ गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस व यातायात कर्मियों ने उसे रोक लिया। जिन्होंने पहले तो हाथ जोड़कर उसे समझाया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि इस तरह यातायात के नियमों का खुला उल्लंघन अपराध तो है ही। वहीं, अपना और दूसरों का जीवन भी संकट में डालना है।

पुलिस में काटा सात हजार का चालान
पुलिसकर्मियों ने बच्चों को बाइक से उतरवाकर दूसरे वाहन से आगे के लिए भेजा। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि बाइक चालक को चेतावनी देने के साथ ही सात हजार रुपये का चालान किया गया है। दोबारा ऐसा न करने की हिदायत भी दी गई है।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई