हमीरपुर-विवेचना के दौरान बढ़ी नजदीकियां,विवाद होने पर दरोगा ने कर दिया प्रेमिका का कत्ल

SHARE:

हमीरपुर जिले के मौदहा क्षेत्र के अंर्तगत नग्न अवस्था मिले युवती का शव के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने महोबा जिले में तैनात दरोगा को गिरफ्तार किया है। जिसने प्रेम प्रसंग के बाद हुए विवाद में युवती के सिर पर लोहे की रॉड मारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया था।
हमीरपुर जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि पर सवाल खड़ा करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। महोबा जिले में तैनात यूपी पुलिस के दरोगा अंकित यादव को अपनी प्रेमिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा मात्र दो दिनों के भीतर कर दिया है। विगत 13 नवंबर को हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली इलाके में सड़क किनारे एक युवती का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ,जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था। जांच में पता चला कि मृतक युवती और दरोगा अंकित यादव के बीच प्रेम प्रसंग था।

विवेचना के दौरान दरोगा की बढ़ी नजदीकियां
पुलिस के मुताबिक, इस प्रेम कहानी की शुरुआत तब हुई जब दरोगा अंकित यादव मृतक युवती से जुड़े दहेज उत्पीड़न के एक मामले की जांच कर रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। हाल ही में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दरोगा अंकित यादव ने युवती को रास्ते से हटाने की साजिश रची। विवाद बढ़ने पर, हत्यारे दरोगा अंकित यादव ने युवती के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए दरोगा ने शव को एक प्राइवेट कार में डाला और हमीरपुर के मौदहा कोतवाली इलाके में सड़क किनारे नग्न अवस्था में फेंक दिया था। पुलिस ने मामले की जांच करते समय मात्र दो दिन में हत्या की गुत्थी सुलझा ली। पुलिस ने हत्यारे दरोगा अंकित यादव को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड और वारदात में प्रयुक्त प्राइवेट कार को भी बरामद कर लिया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी दरोगा के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की संबंधित धाराओं में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई