हमीरपुर-अनियंत्रित होकर पुलिस जीप पलटी,गार्ड की मौत,दरोगा घायल

SHARE:

बाइक सवार को बचाने में पुलिस जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमे सवार गार्ड की मौत हो गई। वहीं दरोगा घायल हो गया।
हमीरपुर जिले में राठ-उरई मार्ग पर जरीया थाना क्षेत्र के चुरहा मोड़ के पास दोपहर करीब पौने तीन बजे चकासी थाना पुलिस की जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चिकासी थाने में तैनात गार्ड ब्रजेंद्र कुमार (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सब इंस्पेक्टर मोहित देव (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार दरोगा मोहित देव गार्ड के साथ राठ कस्बे में एक मामले में शव का पोस्टमार्टम कराकर चिकासी थाने लौट रहे थे।इसी दौरान चुरहा मोड़ के पास जीप के सामने से बाइक सवार आ गए, जिन्हें बचाने के चक्कर मे अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे जीप अनियंत्रित होकर दाहिने साइड आकर पलट गई। सूचना मिलते ही जरिया थाना प्रभारी दिनेश कुमार पांडेय, गोहांड चौकी प्रभारी वीरेंद्र प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य कराया। घायल दरोगा को इलाज के लिए सीएचसी गोहांड में भर्ती कराया गया है। मृतक गार्ड के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक गार्ड बूजेंद्र कुमार जरीया थाना क्षेत्र के रिहुन्टा गांव के निवासी थे। वह एक तारीख से चकासी थाने में ड्यूटी कर रहे थे। सीओ सरीला शाहरूख खान ने बताया कि चिकासी थाने की ओर लौटते समय सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के प्रयास में चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिससे जीप का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। जिससे गार्ड की मौत हो गई। वही दरोगा घायल हो गए।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई