हमीरपुर-लोहे के रॉड से पीटकर पति ने की पत्नी की हत्या,बेटे को कमरे में बंद कर हुआ फरार

SHARE:

पति ने लोहे के रॉड से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटे को कमरे में बंद कर मौके से फरार हो गया। आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। वहीं उससे पूंछतांछ जारी है।
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कमहरिया गांव निवासी मोइनउद्दीन पुत्र फकरुद्दीन का अपनी पत्नी रोशनी उर्फ बेबी (32) से आए दिन विवाद होता रहता था। शनिवार की देर रात से रविवार भोर तक दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसी दौरान गुस्से में आकर मोइनउद्दीन ने पत्नी को कमरे में बंद कर लोहे की रॉड से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आये दिन आरोपी पत्नी के साथ करता था मारपीट
वारदात के बाद आरोपी पति अपने तीन वर्षीय बेटे को कमरे में बंद करके फरार हो गया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।मृतका की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व मौदहा कस्बे के हैदरगंज मोहल्ला निवासी परिवार में हुई थी। मृतका के मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि मोइनउद्दीन आए दिन पत्नी से मारपीट करता था।

आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस के अनुसार, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि फखरुद्दीन ने पत्नी को कमरे में बंद कर लोहे की रॉड से हत्या की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फील्ड यूनिट टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई