हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में धर्मांतरण और ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने हिंदू युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर न केवल उसका शारीरिक शोषण किया, बल्कि उसके अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी मो. अफान ने पहले उसे अपनी बातों में फंसाया और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उसने चोरी-छिपे अश्लील वीडियो बना लिए। जब युवती ने उस पर शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को बदनाम करने की नीयत से उसके वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डाल दिए। बताया जा रहा है कि आरोपी अफान का यह धंधा पुराना है। आरोप लग रहे हैं कि वह इलाके की अन्य हिंदू लड़कियों को भी इसी तरह निशाना बनाता था और वीडियो के दम पर उन्हें ब्लैकमेल करता था। पुलिस अब इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि क्या इस मामले के पीछे कोई संगठित गिरोह काम कर रहा है या आरोपी ने अन्य कितनी लड़कियों को अपनी हवस और साजिश का शिकार बनाया है। मामले को लेकर हिंदू संगठनों में उबाल,किया प्रदर्शन
बजरंग दल,आरएसएस सहित हिंदू संगठनों ने हाईवे जमकर जोरदार प्रदर्शन किया। साथ ही थाने का घेराव किया। संगठनों की मांग है कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। हिंदू संगठनों के सैकड़ो कार्यकर्ता आरोपी मुस्लिम युवक को खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर थाने को घेर लिया। मौके पर पहुंचे सीओ सदर से नोंकझोंक के बाद लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और बाजार बंद करा दिया गया। बताया जा रहा है कि युवती के पिता के द्वारा आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी जा रही है और उसके खिलाफ मुस्लिम धर्मांतरण करने को लेकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की जा रही है। वहीं सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।