हमीरपुर-गावों में बनाए रखें सतर्क दृष्टि,चौकीदारों को डीआईजी ने दिए निर्देश

SHARE:

गुरुवार को डीआईजी चित्रकूट धाम ने हमीरपुर कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कोतवाली परिसर की व्यवस्थाएं देखने के साथ कर्मचारियों से संवाद भी किया।

पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र, बांदा द्वारा हमीरपुर जनपद के कोतवाली नगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी राजेश एस ने सर्वप्रथम गार्द की सलामी ली। इसके बाद थाना कार्यालय का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात लॉकअप, अपराध रजिस्टर,महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्पडेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष, विवेचना कक्ष,मालखाना, भोजनालय,पुलिस बैरक तथा थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। अभिलेखों को गहनता से चेक किया। एवं सम्बन्धित को अभिलेखों को समय से डीआईजी के द्वारा अद्यावधिक किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके उपरांत थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। महिला सुरक्षा,मिशन शक्ति अभियान तथा साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि महिला हेल्पडेस्क एवं साइबर हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। साथ ही आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा से सम्बन्धित हेल्पलाइन नंबर 1090,112, तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 एवं cybercrime.gov.in के प्रति जागरूक किया जाए। इसी क्रम में डीआईजी राजेश एस ने ग्राम प्रहरी(चौकीदार) को टार्च वितरित किये गये। तथा उनसे वार्ता कर थाना क्षेत्र के बारे में जानकारी की गई। डीआईजी ने क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनायें रखने हेतु चौकीदारों को प्रेरित किया। कहा कि क्षेत्र में संदिग्ध लोगो पर निगाह रखें एवं भूमि विवाद व रंजिश के मामलो में उन लोगो पर नजर बनाये रखें। जिससे कोई वारदात होने से पहले पुलिस को सूचना मिल सके। इसके अतिरिक्त थाना परिसर में सैनिक सम्मलेन आयोजित हुआ। सैनिक सम्मलेन उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों की समस्याओं को डीआईजी के द्वारा सुना गया। तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाली जनता एवं पीड़ितों से शालीन,विनम्र एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। उनकी समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण,निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डीआर दीक्षा शर्मा,अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई