हमीरपुर-नगदी,जेवरात सहित मिला बच्चों को लेकर हुई फरार,पुलिस ने मामला किया दर्ज,तलाश जारी

SHARE:

लाखों रुपए की नगदी,जेवरात सहित महिला अपने बच्चों को लेकर फरार हो गई। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है।
हमीरपुर जनपद के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मदारपुर निवासी इस्लामुद्दीन ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि वह गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में काम करता है। उसकी पत्नी रुखसार दो मासूम बच्चों के साथ परिजनों से अलग गांव में रहती थी। बताया कि उसे गांव के लोगों ने बताया कि पत्नी बच्चों सहित गांव से कहीं चली गई है। जब उसने गांव आकर जानकारी की तो पता चला कि उसकी पत्नी रुखसार मौदहा के उपरौस निवासी मोहम्मद इस्लाम से फोन पर बात करती थी। पीडित ने इस्लाम पर ही अपनी पत्नी को बहला फुसला कर भगा ले जाने और बच्चों की हत्या किए जाने की आशंका जताई है, कहा कि साथ एक लाख रुपये नकद और जेवरात भी ले गई है। कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज है, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। कहा कि महिला की बरामदगी करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई