
गोरखपुर-माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर को ढेर करने पर एसटीएफ के चार जाबांजो को मिला राष्ट्रपति गैलेंट्री अवार्ड
UP TIMES NEWS
FOLLOW US:
FOLLOW US:

को जनपद मथुरा में पुलिस के साथ हुई एक साहसिक मुठभेड़ में वह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पंकज यादव ने मुन्ना सिंह हत्याकांड में योजना और क्रियान्वयन में भूमिका निभाई थी। इसी मामले में उसने मुख्य गवाह और उसकी सुरक्षा में तैनात सिपाही की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। गोरखपुर जेल में बंद रहने के बावजूद वह अपने शूटरों के जरिये लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिलवाता रहा। वहीं गोरखपुर के बैंक रोड पर व्यापारी अभिषेक अग्रवाल की हत्या उसने श्याम बाबू पासी के साथ मिलकर अपने शूटरों से कराई थी। इसके अलावा सरायमीर, आजमगढ़ में हत्या की साजिश रचकर उसने शूटर भेजे थे, लेकिन गोरखपुर एसटीएफ टीम ने समय रहते मुठभेड़ के बाद शूटरों को गिरफ्तार कर लिया था। यही नहीं, गोरखपुर जेल में रहते हुए पंकज यादव और श्याम बाबू पासी ने मिलकर लालगंज,आजमगढ़ के पास एक व्यापारी की उसके 10 वर्षीय बेटे के सामने हत्या करवाई थी। इसमें भी एसटीएफ की टीम ने शूटरों को गिरफ्तार कर पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश किया था। जिसके चलते एसटीएफ के जाबांजो को गैलेंट्री अवार्ड से नवाजा गया है।WhatsApp us