दिल्ली में हुए धमाके के बाद प्रशासन बिल्कुल अलर्ट है। पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा विस्फोटक पदार्थ के भंडारण की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान सब कुछ ठीक-ठाक पाया गया। लाइसेंस धारकों को अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं कि किसी भी हालत में अवैध भंडारण न करें,नहीं तो कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।








