बाँदा-बाइक भिड़ंत में चचेरे भाई सहित पांच घायल,गम्भीर हालात में सभी अस्पताल में कराया गया भर्ती

SHARE:

दो बाइको के बीच आमने-सामने हुई भिड़ंत में चचेरे भाई सहित पांच लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हमीरपुर जिला के खंडेह गांव निवासी 23 वर्षीय सोनू पुत्र चुन्नू अपने दो चचेरे भाई नौबस्ता निवासी 20 वर्षीय सत्यम पुत्र छोटे लाल, मछरिया कानपुर निवासी 21 वर्षीय नितिन पुत्र मुन्नूलाल को बाइक में बैठाकर विसंडा थाना क्षेत्र के बेलगांव गांव जा रहा था। तभी सामने से आ रही एक अन्य बाइक से आमने सामने भिडंत हो गई। इसमें एक बाइक में सवार सोनू, सत्यम,नितिन, और दूसरी बाइक में सवार कोतवाली नगर क्षेत्र के बंगालीपुरा निवासी 35 वर्षीय अरून पुत्र कल्लू, 20 वर्षीय पवन पुत्र रामराज निवासी पल्हरी घायल हो गए। पांचो घायल काफी देर तक मौके पर पड़े रहे। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को उठाकर पीएचसी बिसंडा में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार न होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर उनका उपचार जारी है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई