फतेहपुर-ट्रक लूटपाट के मामले में पकड़े गए तीन लुटेरे,एक बदमाश के पैर में लगी गोली

SHARE:

UP TIMES NEWS– ट्रक चालकों से लूटपाट के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फतेहपुर जिले के चौडगरा कस्बे में तीन ट्रक चालकों से लूटपाट में पुलिस मुठभेड़ बाद बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक बदमाश विवेक यादव के पैर में गोली लगी है, जबकि दो को घेराबंदी के बाद पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से तीन तमंचे,कारतूस व लूट का 10,400 रुपये बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार,कल्यानपुर पुलिस में दूधी कागार के पास मुठभेड़ में गुनीर गांव के विवेक यादव,राजन यादव व पाली खेड़ा गांव के शिवम यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गुरुवार को तीन ट्रक चालकों से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई