इटावा-बुजुर्ग की हत्या करने के बाद शव जलाया,खेत मे बनी कोठरी में जलता मिला शव

SHARE:

खेत में बनी कोठरी में बुजुर्ग की हत्या करने के बाद हत्यारोपियों ने शव को जला दिया। ग्रामीणों ने देखा,तब सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उत्तर प्रदेश के इटावा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निलोई में सोमवार सुबह मुन्नालाल (70) की खेतों पर बनी कोठरी से गांव के गजराज सिंह ने धुआं निकलता देखा गया। ग्रामीणों ने कोठरी के भीतर जाकर देखा तो मुन्नालाल का शव जलता हुआ मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिजनों के अनुसार मुन्नालाल का एक पुत्र गजराज है, जो खेती-बाड़ी करता है। घटनास्थल पर हालात संदिग्ध पाए गए हैं।
कोठरी के अंदर एक लकड़ी पर खून के निशान मिले हैं, वहीं कोठरी के बाहर भी खून फैला हुआ दिखाई दिया। इन साक्ष्यों के आधार पर ग्रामीणों और पुलिस को हत्या की आशंका है, जिससे मामला और भी गंभीर प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फॉरेंसिक जांच के साथ मामले की गहन पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई