बाँदा-रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन,पुलिस कर्मियों ने बढ़ चढ़कर किया प्रतिभाग

SHARE:

पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एएसपी ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में पुलिस कर्मियों के द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया।
पुलिस लाइन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।जिसका शुभारम्भ अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन में तैनात पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी संवेदनशीलता और सेवा भावना का परिचय दिया।साथ ही यह संदेश दिया गया कि “रक्तदान” महादान है। रक्त देकर किसी जरूरतमंद की जान बचाना सबसे बड़ा मानवीय कार्य है। शिविर का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों जिला अस्पताल एवं अन्य चिकित्सा संस्थानों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर डॉ0 अंकित सिंह ब्लड बैंक प्रभारी,डॉ0 रचना यादव, प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव सहित पुलिसकर्मी व ब्लड बैंक की टीम मौजूद रही।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई