दिल्ली- वैलेंटाइन डे पर प्रेमी ने प्रेमिका को मारी गोली गली,फिर खुद भी गोली मारकर कर ली आत्महत्या

SHARE:

वैलेंटाइन डे पर प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। दोनों के शव कार में पड़े मिले। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
वैलेंटाइन डे पर नोएडा के सेक्टर 107 से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शनिवार दोपहर बाद, एक कार के अंदर प्रेमी जोड़े के शव मिले, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसमें प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद भी अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना शनिवार दोपहर बाद की है। राहगीरों ने सेक्टर 107 में एक कार खड़ी देखी, जिसमें दो लोगों के शव थे। कार के अंदर का मंजर खूनी था। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कार से बाहर निकाला। पुलिस द्वारा की गई पहचान के अनुसार, मृतक युवक त्रिलोकपुरी, दिल्ली का रहने वाला सुमित है, और युवती की पहचान रेखा के रूप में हुई है। कार से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या और आत्महत्या इसी हथियार से की गई है।पुलिस ने तुरंत घटनास्थल को सील कर दिया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला एक प्रेम प्रसंग का लग रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि किसी अनबन या विवाद के चलते सुमित ने पहले रेखा की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को भी गोली मार ली।वैलेंटाइन डे जैसे दिन ऐसी खूनी घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। अब तक की जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई