चित्रकूट-निरीक्षण के दौरान बंद मिले खाद केंद्र, नाराजगी जताने के साथ कमिश्नर ने सहायक आयुक्त सहकारिता का किया जवाब-तलब

SHARE:

शनिवार को आयुक्त ने खाद केंद्र,विद्यालय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद केंद्रों में ताला लटका पाए जाने पर कमिश्नर ने केन्द्र प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगे जाने के जाने के निर्देश दिए हैं।आयुक्त चित्रकूट धाम अजीत कुमार ने चित्रकूट जनपद के मानिकपुर तथा सरैया खाद केंद्र सहित सीएचसी,प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। आयुक्त अजीत कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मानिकपुर का निरीक्षण करते हुए डॉक्टरों की उपस्थिति,दवाओं कीउपलब्धता,पेयजल,साफ-सफाई एवं सीसीटीवी कैमरे चेक किये। सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई। कमिश्नर ने निर्देशित किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और सुगम स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए सभी चिकित्सीय व्यवस्थाओं को नियमित रूप से दुरुस्त रखे। ठंड को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएँ पहले से सुनिश्चित करा ली जाए। ताकि मरीजो को परेशान न होना पड़े। इसके बाद आयुक्त अजीत कुमार ने मानिकपुर एवं सरैया स्थित खाद केंद्र का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दोनों खाद केंद्र बंद मिले। जिस पर आयुक्त ने सहायक आयुक्त,सहकारिता चित्रकूट से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि कार्यों के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी।कहा कि समय से खाद का वितरण कराये। खाद केंद्र के बाद कमिश्नर अजीत कुमार इंग्लिश मीडियम प्राइमरी विद्यालय सरैया का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी अध्यापक उपस्थित पाए गए। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को मनोयोग,ईमानदारी व संवेदनशीलता के साथ शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाये। डिजिटल बोर्ड एवं नवीन शिक्षण पध्दति का इश्तेमाल करे। बच्चों को बेसिक कंप्यूटर शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों का भी ज्ञान कराये। टीएलएम पद्धति का उपयोग कर सीखने की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के प्रयास करें। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। इसलिए शिक्षकों का समर्पण,ऊर्जा और सेवा भाव अत्यंत महत्वपूर्ण है।सरकार शिक्षा को सुदृढ़ बनाने हेतु निरंतर प्रयत्नशील है। इसलिए लगन के साथ बच्चों के नींव को और भी मजबूत करें। कमजोर बच्चों को अधिक समय देने का प्रयास करें।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई