चित्रकूट-अपहरण के बाद कपड़ा व्यापारी के बेटे की हत्या,फर्स में दफनाया शव

SHARE:

फिरौती को लेकर पड़ोसी ने अपने हेल्पर की मदद से कपड़ा व्यापारी के बेटे का अपहरण कर लिया और 40 लाख की फिरौती न मिलने पर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद शव को फर्श में दफना दिया। मुठभेड़ में पुलिस ने एक आरोपी को मार गिराया है। वहीं दूसरे को भी गोली लगी है।
जानकारी के अनुसार चित्रकूट जनपद के बरगढ़ थाना क्षेत्र के बरगढ़ कस्बा निवासी अशोक केसरवानी की स्थानीय बाजार में कपड़े की दुकान है। अशोक केसरवानी का नाम इलाके प्रतिष्ठित व्यापारियों में है। उनका पुत्र आयुष केसरवानी (13) प्रयागराज जनपद के शंकरगढ़ कस्बा स्थित न्यू सेंटर एकेडमी में कक्षा सात का छात्र था। गुरूवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे आयुष कोचिंग से घर आया और अपने मकान की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान घर के बगल में रहने वाले इरफान, जिसकी बक्सा बनाने व बेचने की दुकान है।
वहां काम करने वाले इरफान के हेल्पर कल्लू ने आयुष को बाइक सिखाने के बहाने नीचे बुलाया। परिचित होने के कारण आयुष नीचे आया, तो आयुष को बाइक देकर कल्लू उसके पीछे बैठा और वहां से चला गया। रात करीब साढ़े आठ बजे पिता अशोक के मोबाइल पर फोन आया और बताया गया कि आयुष का अपहरण हो गया है और 40 लाख रुपये का इंतजाम कर मऊ-बरगढ़ के बीच घाटी पर पैसा लेकर आना है। यह सुनकर अशोक दंग रह गए। उन्होंने अपने परिचित व पूर्व प्रधान प्रकाश केसरवानी को बताया, तो इसकी सूचना एसपी चित्रकूट को दी गई। सूचना पर डीआईजी चित्रकूट धाम राजेश एस भी पहुंच गए। अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में छानबीन शुरू कराई, तो आयुष के गायब होने में इरफान व कल्लू का नाम आया। कल्लू के साथ आयुष की सीसीटीवी फुटेज भी आ गई। शंका पर पुलिस ने बक्से की दुकान में जांच शुरू की, तो शौचालय की फर्श ताजा बनी हुई पाई गई। शंका पर फर्श को तोड़ा गया, तो सीट के नीचे आयुष की लाश मिली।
यह देख परिजनों का कलेजा दहल गया। आयुष का रस्सी से गला घोंटा गया था और सीने व चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने इरफान व कल्लू की खोजबीन की और देर रात मुठभेड़ में कल्लू को मार गिराया, जबकि इरफान घायल हो गया। शुक्रवार को घटना की जानकारी से आक्रोशित चित्रकूट व स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस पर देर से कार्रवाई शुरू करने का आरोप लगाते हुए बरगढ़ तिराहे पर चक्काजाम किया। डीएम पुलकित गर्ग व एसपी मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत किया। तब कहीं मामला शांत हो सका।
फोर्स के साथ डीआईजी ने डाला डेरा
घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी परिक्षेत्र राजेश एस ने रात में ही भारी पुलिस फोर्स के साथ डेरा डाल दिया। चित्रकूट के अलावा बांदा सहित कई जिलों से भारी फोर्स को बुलवाया। इसके पश्चात बदमाशों की खोजबीन शुरू की गई। जंगल में छिपे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने कई राउंड गोलियां चलाई। गोली लगने से एक बदमाश कल्लू ढेर हो गया। वहीं इरफान गोली लगने से घायल हो गया।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई