बाँदा-समाज की रीढ़ के समान है युवाओं की भूमिका,जनपद आगमन पर युवा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ गर्मजोशी से स्वागत

SHARE:

अंतरराष्ट्रीय वैश्य समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष के जनपद आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन के विस्तार सहित समाज के उत्थान पर चर्चा की गई।

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के कार्यकारी युवा प्रदेश अध्यक्ष समर्थ गुप्ता का जनपद बांदा आगमन पर छोटी बाज़ार झंडा चौराहा स्थित कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन सौरभ गुप्ता “भैया जी” के द्वारा अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बैठक की शुरूआत आपसी परिचय के साथ की गई। तत्पश्चात युवा प्रदेश अध्यक्ष समर्थ गुप्ता द्वारा कहा गया की वैश्य समाज सदैव सर्वहित को ध्यान में रखकर कार्य करता चला आ रहा है। हमे सदा एकजुट होकर रहना चाहिए और अपना राजनीति और सामाजिक अधिकार संरक्षित रखना चाहिए। इसके उपरांत जिलाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन सौरभ गुप्ता “भैया जी” द्वारा कहा गया कि हमारा संगठन वैश्य समाज के उत्थान के लिए प्रतिबध्द है और वैश्य समाज हर क्षेत्र में अग्रणी है,जल्द ही जनपद में युवा इकाई का पुनर्गठन कर संगठन के कार्यों पर गति लाएंगे। युवा हर समाज के लिए रीढ़ की हड्डी सामान है। इसके बिना आगे बढ़ना संभव नहीं हो सकता। पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य एवं अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन प्रदेश महामन्त्री प्रभा गुप्ता ने कहा कि किसी भी समाज के उत्थान के लिए संगठन का एक अलग महत्व है। बिना संगठन के हम अपने सामाजिक और राजनीतिक अधिकार को प्राप्त नहीं कर सकते। जिला उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने बैठक में आगामी प्रस्तवित् कार्यक्रम पर चर्चा करते हुए अगामी रणनीति पर प्रकाश डाला। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता,दीपक अयोध्यावासी नीलेश जैन,अतुल सोनी आदि मौजूद रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई