बाँदा-कविता पाठ तथा भाषण प्रतियोगिता में यसी व सौम्या ने मारी बाजी,हासिल किया पहला स्थान

SHARE:

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मशताब्दी वर्ष समारोह का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। कार्यक्रम जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद तथा जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल एवं नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की चित्र पर माल्यार्पण वं दीप प्रचलित कर मुख्य अतिथि रामकेश निषाद के साथ एवं अन्य जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी जे रीभा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं एवं अन्य लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई विराट व्यक्तित्व एवं कवि हृदय थे। उन्होंने कहा कि आज उनके जनशताब्दी वर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेई के राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण किया जा रहा है। उन्होंने कहा अटल बिहारी वाजपेई का जीवन महान था। उन्होंने देश को राष्ट्र प्रेम की ओर आगे बढ़ाया है। उनकी दक्षता को हमेशा याद किया जाता है। गांव से गांव को जोड़ने तथा नदियों को जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने देश की विदेश नीति को मजबूत किया उनका जनशताब्दी वर्ष हमें प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि देश आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति के रूप में उभरा है। यह अटल की प्रेरणा का ही परिणाम है। उन्होंने जो संकल्प लिया उसे निश्चित रूप से पूरा करने का कार्य किया था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर आधारित निबंध प्रतियोगिता एवं भाषण तथा कविता का पाठ किया गया। जिसमें उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को क्रमशः प्रथम द्वितीय व , तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिसमें, कविता पाठ में यसी द्विवेदी को प्रथम स्थान तथा भाषण में सौम्या पांडे को प्रथम स्थान,निबंध में धनंजय गुप्ता को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जिसमें 10 -10 हजार रुपए की धनराशि एवं प्रशस्त पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल एवं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता द्वारा भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी वर्ष पर उनके जीवन एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके जीवन आदर्शो से प्रेरणा लेने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती जेo रीभा एवं मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे , जिला पंचायत राज अधिकारी,जिला संख्या अधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई