बाँदा-पत्नी ने लोहे के रॉड से पति पर किया जानलेवा हमला,हालत गम्भीर

SHARE:

किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के दौरान पत्नी ने लोहे के रॉड से पति पर हमला कर दिया। हमला करने के बाद वह मौके से भाग खड़ी हुई।गम्भीर हालत में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरी पुरवा निवासी 35 वर्षीय अमरसिंह पुत्र जगदेव चार साल पहले एक महिला को लिवा लाया था। वह बतौर पत्नी उसके साथ रहती थी। महिला कभी अमर सिंह के साथ रहती थी। तो कभी बांदा में रहती थी। महिला ने अमर सिंह के मकान में कब्जा कर लिया है। वह घर जाता है तो वह उसे पीटती है। इन दिनो अमर सिंह अपने भाई हंशराज के साथ रह रहा है। अमर की पत्नी कई दिनो से बांदा में थी। सोमवार की रात अमर अपने घर पहुंच गया। सूचना पाकर बांदा से घर पहुंची पत्नी ने अमर सिंह को लोहे की राड से मार कर मरणासंन कर दिया। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग दौड़ पड़े। आरोपी महिला मौके से फरार हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे भाई हंशराज ने अमर को उठाकर सीएचसी जसपुरा में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने उसकी हालत नाजुक बता कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार जारी है।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई