वाहन के इंतजार में खड़े युवक को पुलिस ने गांजे के साथ पकड़ा है। मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा अवैध सूखे गांजे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि थाना गश्त एवं चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति पचुल्ला पुलिया के पास थैला में कुछ लिये हुए खड़ा था। सूचना पर तत्काल उनके द्वारा टीम को भेजा गया। जिसे पुलिस ने धर दबोचा। पूंछतांछ के दौरान अभियुक्त ने अपना नाम शनी उर्फ गोलू पुत्र अर्जुन उर्फ भोला निवासी लुकतरा थाना कोतवाली देहात बताया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके थैले से 2 किलो 100 ग्राम अवैध सूखा गांजा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करते मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक शिववीर सिंह,आरक्षी अंकित यादव,ऋषिराज सिंह शामिल रहे।