बाँदा-मौसम विभाग ने पारा गिरने के दिये संकेत,डीएम ने जारी की बचाव की एडवाइजरी

SHARE:

मौसम विभाग ने दिसम्बर माह में ठंड बढ़ने के बेहद आसार जताए है। पारा गिरने की प्रबल सम्भावना जताई है। चेतावनी के बाद डीएम तथा एडीएम ने ठंड से बचाव की एडवाइजरी जारी की है।

मौसम विभाग ने दिसम्बर माह में ठण्ड बढ़ने के प्रबल आसार जताया है। साथ एक दो दिन में मौसम में बदलाव के भी संकेत दिए हैं। मौसम की चेतावनी के बाद डीएम जे रीभा ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को घर में कपड़े पहनने के बाद ही घर से बाहर निकलने की नसीहत दी है। इसके अलावा डीएम ने बंद कमरे में आग न जलाने तथा हीटर के इस्तेमाल न करने की भी सलाह दी है। इसके साथ ही डीएम ने मौसमी बीमारियों के प्रति सचेत रहने के लिए भी आगाह किया है। डीएम जे रीभा ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि कई परतों वाले गरम कपड़े पहनें।सिर,कान,हाँथ एवं पैर अच्छी तरह ढकें रहें।क्योंकि अधिकतर शरीर की गर्मी सिर एवं पैरों से निकलती है। गर्म मोजे,दस्ताने,टोपी बहुत ही जरूरी है। गीले कपड़े शरीर से तुरंत बदले। गीले कपडों से शरीर का तापमान तुरन्त गिरता है। डीएम जे रीभा ने कहा कि घर के कमरों को बंद रखें। परन्तु थोडा वेंटिलेशन जरूर रखे। ताकि दम घुटने की समस्या न उत्पन्न हो सके। हीटर या अंगीठी चलाते समय कमरे में वेंटिलेशन हो ताकि कार्बन मोनोऑक्साइड का खतरा उत्पन्न न हो। उन्होंने बुजुर्गों,बच्चों एवं बीमार लोगों को गर्म हालात में रहने की सलाह दी है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि गर्म भोजन करें जैसे दलिया,सूप, खिचड़ी,चाय,दूध के अलावा पर्याप्त पानी का सेवन करे। सर्दी में प्यास कम लगती है। लेकिन पानी नहीं पीने पर शरीर में पानी की कमी हो सकती है। तैलीय एवं भारी भोजन कम करें। पौष्टिक व विटामिन समृद्ध भोजन ही लें। डीएम ने घर से बाहर निकलने पर सावधानी बरतने की हिदायत दी है। कहा कि आवश्यकता होने पर ही बाहर निकलें। ठण्ड हवाओं से बचने के लिए मफलर का प्रयोग करें। फिसलन भरी जगहों में सावधानी से चलें। शरीर को ज्यादा देर तक ठण्ड के सम्पर्क में न रखें। बीच बीच में गर्म स्थान पर जाते रहने के साथ आग का सहारा लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सुबह व रात में कोहरा/धुंध पर गति धीमी रखें। हेडलाइट/ फाग लाइट का सही उपयोग करें। वाहन की बैटरी,टायर और ब्रेक की जांच जरूर कराते रहे।ठण्ड में गाडियां कभी कभी स्टार्ट होने में समय लेती है। डीएम ने यह भी नसीहत दी है कि हाइपोथर्मिया के लक्षण पहचानें। कंपकंपी, कमजोरी,भ्रम,धीमी सांसलेना,त्वचा फटने से रोकने के लिए मॉइस्चराइजर का प्रयोग करें। जरूरत पडने पर डॉक्टर से तुरन्त सम्पर्क करें। जिसको अस्थमा, दिल की बीमारियां या आर्थराइटिस है। वह विशेष सावधानी रखें। किसानों से कहा है कि सुबह शाम अत्यंत ठण्ड में काम से बचें। फसलों में पाले के प्रभाव को कम करने हेतु सिंचाई और पाले से बचाव के तरीकों का प्रयोग करें। इधर शीत लहर से बचाव हेतु कुमार धर्मेन्द्र अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) ने कहा कि सडक पर रहने वाले लोगों, बुजुर्गों,पालतू जानवरों की सुरक्षा का ध्यान रखें और पालतू जानवरों की सुरक्षा का ध्यान रखें। पड़ोसी, असहाय एवं असमर्थ लोगों की मदद के लिए भी प्रेरित किया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई