जयंती पर याद किए गए सरदार वल्लभ भाई पटेल
पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने मातहतों को दिलाई कर्तव्य निष्ठा की शपथ
UP TIMES NEWS- लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। शुक्रवार को “लौह पुरुष” सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयन्ती पर “राष्ट्रीय एकता दिवस” मनाया गया।

आयुक्त चित्रकूट धाम अजीत कुमार ने वल्लभभाई पटेल के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही कर्मचारियों को एकता तथा अखंडता की शपथ दिलाई। डीआईजी परिक्षेत्र राजेश एस ने सरदार बल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कर्मचारियों को शपथ दिलाने के साथ उनके व्यक्तित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। इसके साथ ही उन्होंने वल्लभ भाई पटेल के द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा पुलिस कार्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की चित्र पर माल्यार्पण कर पुलिस कर्मियों को सत्यनिष्ठा,राष्ट्र की एकता,अखण्डता व आंतरिक सुरक्षा की शपथ दिलाई गयी। इस दौरान एसपी पलाश बंसल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल देश की प्रेरणा स्रोत हैं। उनके व्यक्तित्व को अपने पर उतारने की आवश्यकता है। उन्होंने हमेशा ही देश तथा समाज हित में कार्य किए हैं। पुलिस कार्यालय में ही अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज,सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक व क्षेत्राधिकारी सदर राजवीर सिंह गौर ने सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए सलामी दी। इसी क्रम में पुलिस लाइन सहित जनपद के सभी थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों द्वारा थाना/चौकी पर पुलिसकर्मियों को सत्यनिष्ठा,राष्ट्र की एकता,अखण्डता व आंतरिक सुरक्षा की शपथ दिलाई गयी।






