- UP TIMES NEWS- मंदिर मेंं सिंदूर से मांग भरने तथा पीपल के पेड़ के सात फेरे लगाने और छेड़खानी से क्षुब्ध युवती ने जहरीला पदार्थ खा कर खुदकुशी कर ली। मृतका की मां ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने गुरूवार की सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालो को जानकारी हुई। उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घरवालो ने उसे यहां लाकर भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरो ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। घरवाले कानपुर न ले जाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में चीख पुकार मच गई। मृतका की मां ने बताया कि उसकी बेटी अतर्रा स्थित कालेेज में कक्षा 12 में पढती थी। बचपन में उसके पिता की मौत हो गई। मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करती है। दो भाई सूरत में रहते है। बताया कि उसकी बेटी पड़ोस में रहने वाले रिस्ते के भाई से बात चीत करती थी। मां ने उसे डाटा था। कहा था कि तुम चाहे जितनी बात चीत करो तुम्हारी शादी उस लडके से नही करगी। मंगलवार को युवती अपनी सहेली के साथ टेलर की दुकान कपड़ा सिलवाने गई थी। पड़ोसी युवक उसे साइकिल में बैठा खेत लिवा यहां गया। यहां शंकर जी के मंदिर में जबर मांग में सिंदूर भर दिया। पीपल के पेड़ के सात फेरे लगाने के बाद उसके साथ छेड़ खानी किया। मां का आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। घर आने पर किशोर ने आप बीती बताई। मां अपनी बेटी को लेकर युवक के घर उलहना देने गई थी। तभी से उसकी बेटी गुम शुम थी। खाना पीना नही खाती थी। मांग भरने और दुष्कर्म से क्षुब्ध युवती ने यह घटना अंजाम दी है। मां का कहना है कि फिर हाल उसने थाने में तहरीर नही दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद वह रिपोर्ट दर्ज कराएगी।







