बबेरू। दुराचार का मुकदमा दर्ज होने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
जनपद के मर्का थाना क्षेत्र के औगासी गांव निवासी 21 वर्षीय रमाकांत पुत्र कैलाश रविवार की शाम घर से निकल गया। देर रात जब वह घर नही लौटा तो उसकी खोजबीन किया लेकिन पता नही चला। सोमवार की सुबह घर से डेढ़ किमी दूर खेत पहुंची मां कमलेशा ने देखा तो रमांकात का शव बबूल के पेड़ पर गमछे के सहारे फंदे पर लटकर रहा थ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की मां कमलेशा और बहन अभी ने बताया कि रमाकांत सूरत में रह कर काम करता था। वह दीपावली में गांव आया था। पड़ोसी युवक ने रमाकांत के खिलाफ छेडखानी और पाक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पड़ोसी युवक का कहना था की रमाकांत ने उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया है। इस पर रमाकांत का कहना था कि अगर उसने दुष्कर्म किया है तो उसका डीएनए टेस्ट करवालो लेकिन पड़ोसी युवक तैयार नही था। बहन अभी का कहना है कि पड़ोसी युवक ने उसे अपने बोर पर बुलाया था। रमाकांत बोर पहुंच गया था। आरोप लगाया है कि युवक ने पहले रमाकांत को शराब पिलाया इसके बाद घसीट कर उसे रमेश तिवारी के खेत ले लिया। उसकी गमछे से गला कस कर हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए उसे फंदे पर लटकता दिया है। घटना के सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक मर्का मिथलेश सिंह का कहना कि पड़ेासी युवक ने 30 अक्टूबर को रमाकांत के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी से परेशान होकर उसने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आ जायेगी।