कार्यालय पहुँचने के दौरान जनसुनवाई करने से पहले एसपी ने कार्यालय की सभी शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गार्द रुम, डिस्पैच,रिट सेल,प्रधान लिपिक व अन्य शाखाओं में पहुँचकर वहां की व्यवस्थाये देखी। खामियां मिलने पर दुरुस्तीकरण के निर्देश दिए।
बुधवार को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कार्यालय की सभी शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गार्द रुम, डिस्पैच,रिकार्ड रुम, पीआरओ सेल,प्रधान लिपिक आदि कार्यालयों का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गार्द रुम के पुलिस बल की उपस्थिति,ड्यूटी रजिस्टर, शस्त्रागार में रखे हथियारों की साफ-सफाई व रख-रखाव आदि का निरीक्षण किया गया। रिट सेल में अपराधों की समीक्षा करते हुए न्यायालयों से सम्बन्धित प्रपत्रों,सम्मन व वारंटो आदि के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही अन्य सभी शाखाओं का भी निरीक्षण करते हुए शाखाओं से सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ने मातहतों को समय से ड्यूटी पर आने के साथ साफ सुथरी वर्दी पहने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी कार्यालय अखिलेश राजन व प्रतिसार निरीक्षक बेलाश यादव भी मौजूद रहे।