बाँदा-नशे के लिए रुपये न मिलने पर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

SHARE:

नशा करने के लिए माँ ने रुपए नहीं दिए तो नाराज होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत बिजली खेड़ा मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र सत्यनारायण ने रविवार की सुबह कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे पिता ने देखा तो अंदर से दरवाजे बंद थे। उसने कुंडी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नही हुई। किसी तहर दरवाजा खोल कर परिजन कमरे के अंदर पहुंचे, देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेसिक टीम ने जांच पड़ताल किया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता ने बताया कि ओमप्रकाश मजदूरी करता था। पांच वर्ष पहले उसकी पत्नी अंजना की मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद से वह नशे का आदी हो गया था। वह रविवार की सुबह मां से नशे के लिए रूप्ए मांग रहा था। मां ने रूपए देने से इंकार कर दिया। इसी से नाराज होकर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है।

UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई