देज रफ्तार बस में बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दो युवकों की मौत हो गई। वहीं तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कमासिन थाना क्षेत्र के छिलेालर गांव निवासी 18 वर्षीय सुरेद्र उर्फ सोनी गुप्ता पुत्र देवराज गुप्ता की फुफेरी बहन की मंगलवार को शादी थी। सुरेद्र अपने साथी 18वर्षीय निखिल पुत्र मूलचंद्र निखिल के चचेरे भाई 18 वर्षीय शुभभ पुत्र रविकरन के साथ शादी समारोह में शामिल होने बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव फूफा शिवऔतार के घर गए थे। शादी में शामिल होने के बाद रात को तीनो लोग एक ही बाइक में बैठकर गांव आ रहे थे। बाइक सुरेद्र चला रहा था। जैसे ही वह लोग बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बेर्राव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही बरातियो से भरी बस से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे तीनो लोग घायल हो गए। इसमें एक युवक का हाथ भी कट गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनो को उठाकर सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरो ने देखने के बाद सुरेद्र और निखिल को मृत घोषित कर दिया था। शूभभ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक साथ हुई दो मौतो से गांव में मातम का माहौल है।मृतक स्ुारेद्र के पिता देवराज ने बताया कि वह छह भाईयो में पांचवे नबंर का था। छह माह पहले भाई अमर की बीमारी से मौत हो चुकी है। वह सूरत में रहता था। वह दीपावली में गांव आया था। मृतक निखिल के चाचा प्रेंमचंद ने बताया कि निखिल अपने पिता की इकलौती संतान था। वह विनवट में इंटर कालेज में कक्षा 11 में पढता था। शुभभ दिल्ली में रहता है। वह दस दिन पहले गांव आया है।