बाँदा-जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,बुजुर्ग दम्पति पर किया था हमला

SHARE:

पति-पत्नी पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने आलाकत्ल भी बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 23 नवम्बर की रात को थाना बबेरु पुलिस द्वारा दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि बबेरू कस्बा के फौजी कॉलोनी निवासी गुरु प्रसाद द्विवेदी तथा उसकी पत्नी आशा द्विवेदी को विगत 23 नवंबर की रात संजय सिंह तथा अभिलाष सहित कई लोगों ने कुल्हाड़ी रॉड से पीट कर घायल कर दिया था। पुत्र आदर्श की तहरीर पर पुलिस ने संजय सिंह तथा अभिलाष के अलावा कई लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया था।विवेचना के क्रम में पीड़ित बुजुर्ग दम्पत्ति की चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल रिपोर्ट) में दर्शित चोटों की प्रकृति,घटनास्थल से प्राप्त साक्ष्यों तथा प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के बयानों के आधार पर अभियोग में विधिक रूप से आवश्यक गंभीर धाराओं की वृद्धि की गई थी। इसी क्रम में मुखबिर की सटीक सूचना पर थाना बबेरू पुलिस द्वारा शिवाजी चौक अतर्रा रोड मोहल्ला अम्बेडकर नगर कस्बा बबेरू से दोनों अभियुक्त संजय सिंह तथा अभिलाष को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त लकडी का डण्डा व लोहे की रोड बरामद किया गया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में शिवरतन गुप्ता चौकी प्रभारी कस्वा बबेरु,आरक्षी धर्मेन्द्र सिंह,अरविन्द कुमार,अमित कुमार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई