बाँदा-प्रमोशन पाकर सब इंस्पेक्टर बने दो हेड कांस्टेबल,एसपी ने स्टार लगातार दी बधाई

SHARE:

मुख्य आरक्षी से उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए दो उपनिरीक्षकों को एसपी ने स्टार लगाकर बधाई दी। साथ ही पद के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल द्वारा डायल यूपी-112 में तैनात मुख्य आरक्षी इकबाल खान व परिवहन शाखा में तैनात मुख्य आरक्षी वीरेन्द्र कुमार सिंह के उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत होने पर स्टार लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कार्य क्षेत्र में आने वाली नवीन चुनौतियों के बारे में अवगत कराया। इसके साथ ही एसपी ने दोनों कर्मियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एसपी पलाश बंसल ने कहा कि सेवा में पद के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। इसलिए अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करें। ताकि खुद के साथ महकमे के भी नाम रोशन हो सके। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक उपस्थित रही।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई