बाँदा-चोरी के ट्रैक्टर के साथ पकड़े गए सगे भाई,मौसी के लड़के की मदद से रात को पार किया था ट्रैक्टर

SHARE:

गिरवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरी हुए ट्रैक्टर को पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं ट्रैक्टर चोरी करने के मामले में पुलिस ने सगे भाइयों को पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार थाना गिरवां क्षेत्र के ग्राम खुरहण्ड निवासी शिवदत्त द्विवेदी पुत्र रामदत्त द्विवेदी का विगत 7 फरवरी की रात दरवाजे के बाहर खड़ा ट्रैक्टर चोरी हो गया था। सुबह जब ट्रैक्टर गायब मिला। तब सूचना पुलिस को दी। एसपी पलाश बंसल ने सीओ नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में ट्रैक्टर बरामद करने तथा चोरों को पकड़ने के लिए प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सैनी सहित अलग-अलग टीमें लगाई थी। पुलिस टीम चोरों की तलाश कर रही थी। गिरवां पुलिस को गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करके अरविन्द पुत्र बाबू निवासी चहितारा,प्रमोद पुत्र बाबू निवासी चहितारा थाना कोतवाली देहात को महुआ रोड़ के पास पकड़ लिया है। जबकि एक अभियुक्त मौका पाकर फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस द्वारा किये जा रहे है। सीओ कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह दोनों सगे भाई है तथा विगत दिनों खुरहण्ड पेट्रोल पम्प के पास से अपने एक अन्य साथी (मौसी का लड़का) अशोक पुत्र रणविजय निवासी चकदहा थाना मौदहा जनपद हमीरपुर के साथ चोरी किया था। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने महिन्द्रा ट्रैक्टर बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी खुरहण्ड विवेक त्रिपाठी,उप निरीक्षक अनुग्रह नारायण,आरक्षी नितीश द्विवेदी,गोकेलेश, संदीप कुमार शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई