बाँदा-तमंचा तथा देशी बंदूक के साथ पकड़े गए दो अभियुक्त,गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

SHARE:

तमंचा व देशी बंदूक लेकर खेत में बैठे दो व्यक्तियों को पुलिस ने पकड़ा है। जिनके कब्जे से तमंचा,बंदूक के अलावा कारतूस बरामद हुए हैं। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कमासिन पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तों को अवैध शस्त्रो व कारतूसो के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। बबेरू सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि गौरतलब हो कि शनिवार की देर रात पुलिस को रात्रि गश्त एवं चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रानीपुर में दो व्यक्ति अवैध तमंचा के साथ अपने खेतो के बीच बने हार में बैठे है। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर जाकर दोनों व्यक्तियों को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो मौके से 01 अवैध तमंचा( अद्धा) 315 बोर, व 01 तमंचा 12 बोर तथा 08 जिन्दा कारतूस कारतूस एवं 01 खोखा कारतूस बरामद हुए। पूंछतांछ के दौरान अभियुक्तों ने अपना नाम रम्पत पुत्र कोदूराम निवासी रानीपुर थाना कमासिन,रामबाबू पुत्र कैरा प्रसाद निवासी रानीपुर थाना कमासिन जनपद बांदा बताया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने अभियुक्तो को जेल भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक दीपक कुमार सैनी,अनुराग,आरक्षी जावेद अली शामिल रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई