जनपद में आयोजित होने जा रही कबड्डी प्रतियोगिता को लेकर ट्रायल प्रक्रिया सम्पन्न हुई। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
जनपद में 30 जनवरी से 01फरवरी 2026 तक आयोजित होने जा रही तीन दिवसीय बुंदेलखंड कबड्डी लीग सीज़न 02 बुंदेलखंड स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप का रविवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज मैदान में कबड्डी के खिलाड़ियों का ट्रायल संपन्न हुआ। जिसमें बांदा सहित कई जिलों के कबड्डी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग़ किया। इसके पूर्व झांसी ललितपुर,खरेला,निवाड़ी आदि में भी कबड्डी खिलाड़ियों की ट्रायल प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। आज लगभग एक सैकड़ा से अधिक कबड्डी खिलाड़ियों ने अपनी परफॉर्मेंस का परिचय दिया। जिसमें अच्छे रेडर,राइट कॉर्नर,लेफ्ट कॉर्नर,ऑल राउंडर आदि का चयन किया गया। इस आखिरी ट्रायल के बाद सभी कबड्डी खिलाड़ियों का आक्शन होगा। जिसमें फ्रेंचाइजियों के द्वारा खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। ट्रायल कार्यक्रम में जिला कबड्डी एसोसिएशन के संरक्षक चंद्र मौली भारद्वाज,अध्यक्ष अंकित कुशवाहा,सचिव कमल कुमार यादव,कोषाध्यक्ष सुनील सक्सेना,महेश साहिल,राजेंद्र अवस्थी,ज्ञान चंद्र शुक्ला,विजय पाल,सौरभ जैन,राकेश यादव आदि मौजूद रहे।