बाँदा-ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर यातायात पुलिस की बड़ी कार्यवाही,1265 वाहनों के किये चालान,14 लाख से अधिक का किया जुर्माना

SHARE:

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत यातायात पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 1265 वाहनों का चालान करने के साथ 14 लाख 66 हजार रुपये जुर्माना किया है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल में निर्देशन में यातायात जागरुकता माह नवंबर के अंतर्गत जनपद में होने वाली दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने तथा यातायात नियमों के प्रति आम-जनमानस को जागरुक करने हेतु व्यापक जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, इस दौरान लोगों का रैलियों,नुक्कड़ नाटक,लघु फिल्मों,पम्प्लेट आदि के माध्यम से यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरुक किया जा रहा है । अभियान के दौरान लोगों को हेलमेट लगाकर दोपहिया वाहन चलाने तथा दोहपहिया वाहन पर बैठी सवारी को भी हेलमेट लगाने,चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने,निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने,वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने,नशे की हालत में वाहन न चलाने के लिए जागरुक किया जा रहा है। साथ ही यह बताया जा रहा है कि यातायात नियमों का पालन न केवल कानून की दृष्टि से आवश्यक है,बल्कि यह जीवन की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है। इसलिए इसका पालन हम सभी को शत-प्रतिशत करना चाहिए। आपकी एक छोटी सी लापरवाही आप तथा आपके परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति ला सकती है। यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए बांदा पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की जा रही है। साथ ही अलग-अलग स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी सक्रिय किए गए हैं। यातायात नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए गुरुवार को 1265 वाहनों का चालान करते हुए 14 लाख 66 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। सहायक एसपी मेविस टॉक ने बताया कि अभियान के दौरान सर्वाधिक बिना हेलमेट के 1148 वाहन,बिना सीटबेल्ट के 28 वाहन,बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 31 वाहन, मोबाइल फोन पर बात करने वाले 11 वाहन,तीन सवारी के 45 वाहन, नो-पार्किंग/गलत स्थान पर पार्किंग के 20 वाहन, गलत नम्बर प्लेट के 20 वाहन,ओवर स्पीडिंग के 05 वाहन,काली फिल्म लगे 02 वाहन तथा चालक द्वारा नशे में वाहन चलाने वाले 01 वाहन शामिल हैं। इस दौरान बिना वैध परिपत्र के पाये जाने वाले 01 वाहनों को सीज भी किया गया है।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई