बाँदा-दुर्घटनाओं में कमी ले जाने को लेकर जीएफडी के तहत यातायात कर्मियों को किया गया प्रशिक्षित

SHARE:

दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने को लेकर जीफडी कार्यक्रम के तहत सीओ यातायात की मौजूदगी में यातायात कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रॉजेक्टर के माध्यम से कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में सड़क दुर्घटना से होने वाली मृत्यु दर को कम करने तथा यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम ZFD (Zero Fatality District) योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह की उपस्थिति में जनपद बांदा में गठित सीसी टीम के अधिकारी/कर्मचारी गण को प्रशिक्षित किया गया। सीओ यातायात प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना संवेदनशील क्षेत्रों में यातायात नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को बढ़ाना था। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को निम्न आधुनिक यातायात उपकरणों के सही और प्रभावी उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। ब्रिथ एनालाइज़र (Breath Analyzer) – शराब पीकर वाहन चलाने वालों की पहचान के लिए,बॉडी वॉर्न कैमरा (Body Worn Camera) – वास्तविक परिस्थितियों में घटनाओं का रिकॉर्ड और निगरानी,स्पीड राडार (Speed Radar) – वाहनों की गति की निगरानी और नियंत्रण,अन्य आधुनिक यातायात नियंत्रण उपकरण आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह ने उपस्थित कर्मियों को कहा कि “इन उपकरणों और प्रशिक्षण के माध्यम से हमारी प्राथमिकता सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों की संख्या को न्यूनतम करना है। इसलिए सभी कर्मचारी सही ढंग से प्रशिक्षण लेकर उनका क्रियान्वयन कराएं। ताकि जनपद में होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई