तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिसमें सवार बाइक सवार ठेकेदार सहित तीन की दर्दनाक मौत हो गई। पंचनामे के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक चित्रकूट जिले के रसिन गांव निवासी 27 वर्षीय धीरेद्र पुत्र बृजकिशोर ठेकेदारी करता था। वह अपने दो अन्य साथी 35 वर्षीय राजा बाबू पुत्र भगवानदीन 35 वर्षीय अर्जुन पुत्र लाला भाई निवासी ब्यूर रसिन के साथ बाइक में बैठ कर कालिंजर थाना क्षेत्र के नीबी विरौना गांव जा रहे थे। तभी फतेहगंज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर के पास तेज रफ्तार बाइक आनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। जिससे तीनो लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद काफी देर तक घायल तड़पते रहे। समीप से गुजर रहे राहगीरो ने देखा,तब घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी नरैनी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने धीरेद्र और राजा बाबू को मृत घोषित कर दिया।अर्जुन को गंभीर हालत में रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान अर्जुन ने की मौत हो गई। मृतक धीरेद्र के मामा कृष्णगोपाल मित्रा ने बताया कि धीरेद्र ठेकेदारी करता था। वही राजाबाबू और अर्जुन राजमिस्त्री का काम करते थे। दोनो लोग धीरेद्र को छोड़ने जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।