बाँदा-श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बिल्कुल नहीं बरती जाएगी लापरवाही-शिवराज

SHARE:

बांदा। महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी लगातार चैकन्ना है। मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर लगातार अधिकारी भ्रमण कर रहे है। एएसपी, नगर मजिस्ट्रेट,सहायक एसपी,सीओ ट्रैफिक ने बामदेवेश्वर मंदिर का जायजा लेते हुए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए जाने के निर्देश दिए है।

आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक व क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित बामदेवेश्वर मन्दिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान मन्दिर परिसर में साफ-सफाई, रोशनी, सीसीटीवी कैमरा, महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की पृथक कतार, अग्निशमन उपकरण, तथा आपातकालीन निकास मार्गों का आदि व्यवस्थाओं के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में जायजा लेकर सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के साथ ही मन्दिर आने व जाने हेतु मार्ग निर्धारण करने के सम्बन्ध में भी निर्देशित किया गया जिससे कि श्रद्धालुओं के दर्शन करने एवं आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। तत्पश्चात थाना कोतवाली नगर में सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में बैठक कर सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर क्षेत्र के सभी मन्दिरों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। इस दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं पर सतर्क दृष्टि रखने, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती, सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी आदि के साथ-साथ ड्यूटी पर तैनात समस्त अधिकारी/कर्मचारी सतर्कता, अनुशासन एवं शालीन व्यवहार बनाए रखने आदि के सम्बन्ध में स्पष्ट निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन से अपील की गई कि महाशिवरात्रि पर्व के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्गों एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई