बाँदा-फेयरवेल पार्टी मनाने के बाद खतरनाक स्टंट करने वाले वाहनों की जारी है खोज,इनोवा,थार के बाद स्विफ्ट कार भी हुई सीज

SHARE:

स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा फेयरवेल पार्टी मनाने के बाद चार पहिया वाहनों में लटक कर खतरनाक स्टंट करने वालों की पुलिस लगातार तलाश में जुटी है। इनोवा,थार के बाद पुलिस ने स्विफ्ट कार को सीज किया है। वहीं गाड़ी मालिक के विरुद्ध भी निरोधात्मक कार्यवाही की गई है।

पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर की जा रही कड़ी कार्यवाही के क्रम में सोमवार को सोशल मीडिया पर स्टंट का वीडियो डालने वाले युवकों के चारपहिया वाहनो को सीज करते हुए का चालान किया गया। सीओ ट्रैफिक प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर निगरानी के दौरान मीडिया सेल के संज्ञान में एक वीडियो आया था। जिसमें कुछ युवक तथा युवतियों के द्वारा फेयरवेल पार्टी के बाद चारपहिया वाहनो में जुलूस निकालकर  खतरनाक स्टंट कर रहे थे। वीडियो को संज्ञान में लेकर तत्काल यातायात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए वाहन सं0 UP90 AJ 0672 के मालिक पवन पुत्र ब्रजमोहन ग्राम महोखर थाना कोतवाली नगर के वाहन को सीज करते हुए 12500 रुपये का चालान किया गया। वही वाहन सं0 UP 90 AH 8190 के मालिक रामू पुत्र रामसनेही ग्राम कालूकुआं थाना कोतवाली नगर के वाहन को सीज करते हुए 9500 रुपये का चालान किया गया था। साथ ही वाहन मालिको के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए कड़ी चेतावनी दी गई है। डिप्टी एसपी ने कहा कि पुलिस द्वारा अन्य वाहनों की भी तलाश करते सीज करने की कार्यवाही की जा रही है। बताया कि मंगलवार को एक स्विफ्ट कार को भी पकड़ा गया है। जिसे सीज कर दिया गया है। बताया कि यह भी जुलूस के बेड़े में शामिल थी। गाड़ी मालिक परवेश निवासी खुटला थाना कोतवाली नगर के विरुद्ध भी निरोधात्मक कार्यवाही की गई है। डिप्टी एसपी प्रतिज्ञा सिंह ने आमजनमानस से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें। यह खुद के साथ आमजनमानस के लिए जानलेवा हो सकता है। इसलिए सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें। अगर नियमों की अनदेखी की गई तो कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई