बाँदा-नोटिस की सुनवाई कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने के साथ डाक्यूमेन्टेशन को बेहतर रखे जाने के प्रेक्षक ने दिए निर्देश

SHARE:

रोल प्रेक्षक की मौजूदगी में बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रेक्षक ने नोटिस के कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने एवं डाक्यूमेन्टेशन को बेहतर रखे जाने के निर्देश दिये।
विशेष रोल प्रेक्षक/संयुक्त सचिव,नवीन और नवीनकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार जे0वी0एन0सुब्रमण्यम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ पुर्नरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने विधानसभा निर्वाचक क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ पुर्नरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी समस्त उप जिलाधिकारी/ईआरओ से प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विशेष प्रगाढ़ पुर्नरीक्षण कार्य में प्राप्त हो रहे फार्म-6,7 व 8 की जानकारी लेते हुए कार्य को समय से पुर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने जारी की गयी नोटिसों की गुणवत्ता के साथ सुनवाई कर निस्तारण करने तथा फार्म-6, 7 व 8 के साथ संलग्न किये जा रहे प्रपत्रों को आवश्यक रूप से चेक करते हुए संलग्न करने के निर्देश दिये। उन्होंने नोटिस की सुनवाई कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने एवं डाक्यूमेन्टेशन को बेहतर रखे जाने के निर्देश दिये। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी जे0 रीभा ने विशेष रोल प्रेक्षक को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विशेष प्रगाढ पुर्नरीक्षण कार्य के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 कुमार धर्मेन्द्र एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई