बाँदा-आईजीआरएस के निस्तारण में जनपद को प्रदेश में हासिल हुई 17वीं रैंक,एडीएम ने शिकायतों को समय से निस्तारित किए जाने के दिए निर्देश

SHARE:

आइजीआर के निस्तारण में प्रशासन ने प्रदेश में 17वीं रैंक हासिल की है। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समय से शिकायती पत्रों के निस्तारण किए जाने के साथ रैकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुमार धर्मेंद्र ने बताया है कि जनपद बांदा के द्वारा आइजीआरएस प्रकरण के निस्तारण में बेहतर कार्य करते हुए समय से आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण गुणवत्ता से किए जाने पर प्रदेश में 17 वी रैंक प्राप्त की है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इसी प्रकार इस महीने भी आइजीआरएस प्रकरणों का समय से गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए।जिससे प्रदेश में और बेहतर रैंक प्राप्त किया जा सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि आईजीआरएस के प्रकरण किसी भी हालत में लंबित न रहे। अगर शिकायती पत्रों का निस्तारण न हुआ तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई