बाँदा-मंडलीय बैठक से गायब रहे उप निदेशक, नाराजगी जताने के साथ कमिश्नर ने मांगा स्पष्टीकरण

SHARE:

विकास कार्यो तथा कानून व्यवस्था की बैठक से उप निदेशक उद्यान गायब रहे। जिस पर कमिश्नर न नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश दिए हैं।
आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल अजीत कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आयुक्त अजीत कुमार ने धान खरीद केन्द्रों को सक्रिय रखते हुए लक्ष्य के अनुरूप धान खरीद किये जाने तथा खाद वितरण की समुचित व्यवस्था कराये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा में जनपद चित्रकूट में प्रगति लाये जाने के निर्देश दिये। आयुक्त ने शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए मण्डल के सभी रैन बसेरों को आवश्यक व्यवस्थाओं सहित संचालित रखने तथा गौशालाओं में गौवंशों को ठण्ड से बचाव हेतु आवश्यक उपाय करने एवं चारा,टीकाकरण,सफाई आदि की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिये। बैठक में अधीक्षण अभियंता विद्युत, उपनिदेशक उद्यान के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजना में हमीरपुर एवं चित्रकूट जनपद में प्रगति लाये जाने के निर्देश दिये। कमिश्नर ने सेतु निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए जनपद बाॅदा में कार्य में प्रगति लाने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को दिये। आरईडी द्वारा किये जा रहे भवन निर्माण के कार्यों की समीक्षा करते हुए जनपद महोबा के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कृषि रक्षारसायन में जनपद महोबा एवं एनआरएलएम योजना में जनपद महोबा एवं चित्रकूट के कार्यो में प्रगति लाये जाने के निर्देश दिये। फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य में जनपद महोबा में तेजी लाये जाने हेतु निर्देशित किया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने जनपद महोबा में मुख्य विकास अधिकारी को प्रगति लाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीण स्टेडियम एवं ओपेन जिम का निर्माण कार्य बाॅदा एवं हमीरपुर जनपद में भी कराये जाने के निर्देश दिये।आयुक्त ने सभी नगरपालिका एवं नगर पंचायतों में कूडे का उचित निस्तारण करने एवं नाले व नालियों की सफाई कार्य कराये जाने हेतु निर्देशित किया। कमिश्नर अजीत कुमार ने जल निगम के द्वारा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जलापूर्ति के कार्य को जनपद चित्रकूट में शीघ्र पूर्ण किये जाने तथा खोदी गयी सड़कों का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने आईजीआरएस एवं सीए डैशबोर्ड में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि सभी प्राथमिक स्कूलों में बच्चे ड्रेस में रहें तथा प्राइवेट स्कूलों में कोई भी पुरानी गाडी/वाहन संचालित न हों। उन्होंने सीएचसी एवं पीएचसी में आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था रखने तथा वीएचएनडी दिवस में अधिक से अधिक बच्चों का टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं की जांच कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य केन्द्र एवं जन आरोग्य केन्द्रों को संचालित रखने एवं आयुष्मान गोल्डन कार्ड अधिक से अधिक पात्र लोगों के बनाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने आवास योजना के सर्वे का कार्य गरीब लोगों को प्राथमिकता रखते हुए करने एवं कोई पात्र न छूटने पाये का ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने राजस्व वादों का समय से निस्तारण एवं दालिख खारिज का समय से निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये। बुन्देलखण्ड विकास निधि के प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों से शीघ्र प्राप्त कर समय से उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये।बैठक में जिलाधिकारी बाँदा जे0रीभा, जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग,डीएम महोबा गजल भरद्वाज,जिलाधिकारी हमीरपुर घनश्याम मीणा, संयुक्त विकास आयुक्त अरबिन्द कुमार सहित समस्त मुख्य विकास अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारी तथा मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
UP TIMES NEWS
Author: UP TIMES NEWS

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई