अपर पुलिस अधीक्षक के द्वारा साप्ताहिक मंगलवार परेड की ली गई। सलामी त्पश्चात एएसपी ने पुलिस लाइन का भ्रमण कर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही अर्दली रूम कर रजिस्टरों को चेक करते हुए खामियां मिलने पर दुरुस्तीकरण के निर्देश दिए।
मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी लेकर परेड का विस्तृत निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों की वेशभूषा, टर्नआउट, अनुशासन,शारीरिक दक्षता एवं एकरूपता का सूक्ष्म परीक्षण किया गया।अनुशासन एवं टीम भावना को और सुदृढ़ करने हेतु एएसपी शिवराज के द्वारा टोलीवार ड्रिल कराई गई। तथा आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश दिए। परेड के उपरांत क्वार्टर गार्ड में सलामी लेकर गार्ड रूम एवं स्टोर रूम का गहन निरीक्षण किया। शस्त्रों, अभिलेखों,साफ-सफाई एवं रख-रखाव की स्थिति का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को अभिलेखों के समुचित संधारण एवं सुरक्षा मानकों के पालन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इसके पश्चात एएसपी शिवराज ने पुलिस लाइन बांदा का भ्रमण किया। जिसमें कैश कार्यालय,मेस,गणना कार्यालय,आरटीसी बैरक,तथा पुलिस लाइन में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों का क्रमवार निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता,साफ-सफाई, संसाधनों के उचित उपयोग एवं समयबद्ध पूर्णता पर विशेष जोर दिया। तथा संबंधित को सुधारात्मक एवं अनुपालन हेतु आवश्यक निर्देश दिए।तत्पश्चात अर्दली रूम आयोजित कर एएसपी ने पुलिस लाइन से संबंधित विभिन्न अभिलेखों/रजिस्टरों का परीक्षण किया। अभिलेखों के अद्यतन, नियमों के अनुरूप संधारण एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही उन्होंने यथासंभव त्वरित निस्तारण हेतु आश्वस्त किया गया। संपूर्ण निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक वेलास यादव सहित अन्य संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।